पूर्वी चंपारण में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, पांचवें चरण में INDI गठबंधन पूरी तरह से हार गया है तथा 21 वीं सदी का भारत INDI गठबंधन के पापों के साथ आगे नहीं बढ़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, हर चुनाव में जनता कांग्रेस और RJD जैसी पार्टियों पर जोरदार हमला कर रही है।
4 जून को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण की राजनीति, टुकड़े-टुकड़े गैंग पर हमला होगा
पीएम मोदी ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, 4 जून को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण की राजनीति, टुकड़े-टुकड़े गैंग पर हमला होगा। पूर्वी चंपारण में पीएम ने कहा कि, विपक्ष के पास चुनाव में उन्हें गाली देने के सिवाय कोई और मुद्दा नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, कोई कह रहा है कि, मोदी की कब्र खोदेंगे। कोई कह रहा है कि, मोदी को गाड़ देंगे। पीएम ने आगे राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, कांग्रेस के शहजादे मोदी की आंखों में आंसू देखना चाहते हैं।
पीएम ने कांग्रेस और राजद पर साधा निशाना
कांग्रेस और राजद पर हमला बोलते हुए उन्होंने आगे कहा कि, प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का मंदिर वालों ने उनके घर जाकर निमंत्रण दिया कि आप प्राण प्रतिष्ठा में आइए। किन्तु , इन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये ऐसे लोग हैं कि, एक इंसान जिसे कोर्ट ने चोरी करने के गुनाह में सजा दी है, जो जेल काट रहा है, बीमारी की वजह से उसे घर आने का अवसर प्राप्त हुआ है। उसके घर जाकर इन्हें बढ़िया-बढ़िया खाना पकाकर खाने की फुर्सत है, किन्तु इनके पास रामलला के यहां जाने की फुर्सत नहीं है।
Comments (0)