पूरे देश में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। सिक्किम में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद हालात बेकाबू हो गए और कई मौतों की खबर सामने आई। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां धीरे-धीरे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना है, जिनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक राज्यों के नाम शामिल हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री का हो सकता है। इसके साथ ही आईएमडी का अनुमान है कि राजधानी में मंगलवार को हल्की बारिश होगी और नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी शुरू होने लगी है। आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Comments (0)