मद्रास: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईडी ने उन्हें सरकारी अस्पताल से कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया। मंत्री की पत्नी की तरफ से हाईकोर्ट में ये अपील की गई थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने ये अंतरिम आदेश दिया। इस मामले में ईडी को नोटिस भी जारी किया गया है और मामले की अगली सुनवाई अब 22 जून को होगी। कोर्ट ने ये साफ किया है कि मंत्री सेंथिल फिलहाल न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईडी ने उन्हें सरकारी अस्पताल से कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया।