New Delhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एक बार फिर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, राहुल गांधी ने नागपुर के सुरेश भट सभागार में संविधान सम्मेलन में हिस्सा लिया था। सम्मेलन के दौरान वहां, मौजूद लोगों को संविधान की 'लाल किताब' बांटी गई। नोटपैड की तरह दिखने वाली किताब के कवर पर भारत का संविधान लिखा था। अंदर की पेज पर प्रिंबल था, लेकिन बाकी पेज कोरे थे। इसी बात पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने एक्स पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए समारोह में बांटी गई किताब की कुछ तस्वीरें शेयर किए। भाजपा महाराष्ट्र ने एक्स पर लिखा,"संविधान सिर्फ बहाना है, लाल पुस्तक को बढ़ाना है, मोहब्बत के नाम पर, सिर्फ नफरत फैलाना है।"
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एक बार फिर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, राहुल गांधी ने नागपुर के सुरेश भट सभागार में संविधान सम्मेलन में हिस्सा लिया था।