उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के रुझानों पर बड़ा बयान दिया है। धर्मेंद्र यादव ने दावा करते हुए कहा है कि, यूपी में हुए 5 चरणों के मतदान के बाद इंडी गठबंधन 80 में से 79 सीटें जीत चुका है और सातवां चरण आते-आते पूरी 80 सीटें जीत लेगा।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि, यूपी में हम 80 में से 80 सीटें जीत रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी छठे चरण की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।