प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर दो रैलियों को संबोधित करेंगे। यह रैलियां चाईबासा और गढ़वा में होंगी। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पीएम मोदी दिन में करीब 11 बजे बिहार के गया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और गढ़वा में एक रैली को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से गढ़वा जाएंगे।
रैली को करेंगे संबोधित
उन्होंने बताया कि गढ़वा में रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री रांची आएंगे और वहां से वह चाईबासा जाएंगे, जहां दोपहर करीब 2.30 बजे उनका एक और रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।पीएम मोदी की झारखंड यात्रा को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां तीन राजनीतिक रैलियां की और बीजेपी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया।
Comments (0)