Patna: बिहार की राजनीति में दल छोड़ने का (Bihar Politics) खेल लगातार जारी है। शुक्रवार को बिहार विधानसभा में एक बार फिर राजद को बड़ा झटका लगा। राजद के भभुआ विधायक भरत बिंद ने पार्टी छोड़ दिया है। भरत बिंद ने सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया है। 15 दिनों में राजद में यह पांचवीं टूट है। इससे पहले चार और विधायक जो राजद से संबंद्ध थे, उन्होंने सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया था। वहीं कांग्रेस के भी दो विधायक पाला बदलते हुए एनडीए में शामिल हो गए थे।
बिहार की राजनीति में दल छोड़ने का खेल लगातार जारी है। शुक्रवार को बिहार विधानसभा में एक बार फिर राजद को बड़ा झटका लगा।