लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन राज्यों में शामिल हैं - बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इस चरण में बिहार की 5, जम्मू कश्मीर की 1, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, झारखंड की 3 और ओडिशा की 5 और उत्तरप्रदेश की 13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। गौरतलब है कि पांचवे चरण में अधिकतर सीटों पर भाजपा की क्षेत्रीय दलों से टक्कर होने जा रही है। वहीं बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया। क्षय कुमार ने जुहू में मतदान करने के बाद कहा, ”मैं अपने भारत को विकसित व मजबूत बनाना चाहता हूं और अपना वोट डालते हुए मैंने यह बात अपने दिमाग में रखी। सभी भारतीयों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके लिए क्या सही है और फिर मतदान करना चाहिए।”
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन राज्यों में शामिल हैं - बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।
Comments (0)