कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक बार फिर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। अधीर ने कहा है कि, वह सिर्फ तभी कुछ बोलती हैं, जब उनके भतीजे की बात आती है। उनके इस प्रकार के तंज के बाद राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे है कि, क्या गठबंधन में दरार आ गई है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि, ममता बनर्जी उस वक्त ही अपना दुख बयां करती हैं, जब खोका बाबू यानी की उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की बात आती है।