केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को मिर्जापुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया। गडकरी ने यहां 1750 करोड़ रुपए से बनने वाले सड़क एवं पुल का शिलान्यास करने से पहले देवी के दरबार पहुंच कर मां चरणों में शीश नवाया और देवी की अभ्यर्थना कर आशीर्वाद मांगा। सारे धार्मिक कार्य स्थानीय भाजपा विधायक एवं विंध्याचल मंदिर के पुरोहित रत्नाकर मिश्र एवं उनके सहयोगी पंडितों ने सम्पन्न कराया।
केंद्रीय मंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित लधु त्रिकोण मां काली एवं मां सरस्वती देवी के भी चरणों में शीश नवाया। उन्होंने विंध्याचल में कोरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर को आम दर्शनार्थियों से खाली करा लिया गया था
केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को मिर्जापुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया।
Comments (0)