समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा अपना विरोधी मानती है, क्योंकि बीजेपी जनता के हक को छीनने वाली पार्टी है। वो खरबपतियों की कठपुतली पार्टी है।
डॉ. ओम शंकर अपना आमरण अनशन तोड़ें
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि, बीएययू को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ ‘आमरण अनशन’ पर बैठे डॉ. ओम शंकर जी से अनुरोध है कि, वो अपना आमरण अनशन तोड़ें और जनता के रक्षक ‘इंडिया गठबंधन’ का साथ देकर भ्रष्ट बीजेपी को हटाने के लिए नया व्रत लें।
भाजपा हर सच्चे इंसान के विरूद्ध है
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, भाजपा हर सच्चे इंसान के विरूद्ध है। जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा अपना विरोधी मानती है क्योंकि भाजपा जनता के हक को छीननेवाली पार्टी है। जो निजीकरण के खिलाफ है। भाजपा उसे भी अपना दुश्मन समझती है क्योंकि वो उन खरबपतियों की कठपुतली है जो निजीकरण करके बेतहाशा मुनाफा कमाना चाहते हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि, जनता जन-विरोधी भाजपा को इतिहास बना देगी। उन्होंने अपने बयान में एक हैश टैग एक थी भाजपा भी जोड़ा।
Comments (0)