मणिपुर में गुरुवार देर रात केंद्रीय विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह के आवास पर भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ ने मंत्री के इंफाल के कोंगबा स्थित आवास पर तोड़फोड़ की और आगजनी को अंजाम दिया।
हमले के वक्त मंत्री अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने इस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राज्य मंत्री ने कहा है कि मौजूदा राज्य सरकार शांति व्यवस्था बनाने में विफल रही है।
मणिपुर में गुरुवार देर रात केंद्रीय विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह के आवास पर भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ ने मंत्री के इंफाल के कोंगबा स्थित आवास पर तोड़फोड़ की और आगजनी को अंजाम दिया। हमले के वक्त मंत्री अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने इस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राज्य मंत्री ने कहा है कि मौजूदा राज्य सरकार शांति व्यवस्था बनाने में विफल रही है।