उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया है। उन्हें वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है। उनकी जगह डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात राजीव कृष्णा को भर्ती बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है, जो 1991 बैच के IPS अधिकारी हैं। गौरतलब है कि 17 और 18 फरवरी को 60 हजार 244 पदों पर पुलिस भर्ती परीक्षा हुई थी, जिसका पेपर लीक होने पर जमकर बवाल हुआ था। पूरे प्रदेश में अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। सीएम योगी ने 6 महीने के अंदर परीक्षा को दोबारा आयोजित कराने का आदेश दिया।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया है। उन्हें वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है।