उत्तरप्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा मामले में योगी सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। योगी सरकार ने पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले में डीजी रेणुका मिश्रा को उनके पद से हटा दिया है। अब राजीव कृष्ण को डीजी पुलिस भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
1990 बैच की अधिकारी रेणुका मिश्रा इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष थीं। अब उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया गया है। वहीं साल 1991 बैच के अधिकारी राजीव कृष्णा अभी तक यूपी सरकार के सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वह इस जिम्मेदारी के अलावा पुलिस महानिदेशक/ यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

Comments (0)