CM Eknath Shinde - महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने एक बड़ी घोषणा की हैं। मुंबई की जीवन रेखा माने जाने वाले तटीय राजमार्ग का नाम छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखे जाने की घोषणा की। गेटवे ऑफ इंडिया पर छत्रपति संभाजी महाराज जयंती महोत्सव के आयोजन पर मुख्यमंत्री शिंदे ( CM Eknath Shinde ) ने यह जानकारी दी। बता दें कि, इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. तानाजी सावंत, विधायक प्रकाश सुर्वे, विधायक यामिनी जाधव, राजमाता जीजाऊ के वंशज विजयराव जाधव और संयोजक मौजूद थे।
छत्रपति संभाजी महाराज का बलिदान नई पीढ़ी का मार्गदर्शन कर रहा है
प्रदेश के मुखिया एकनाथ शिंदे ने कहा कि, छत्रपति संभाजी महाराज का कार्य और बलिदान नई पीढ़ी का मार्गदर्शन कर रहा है और उन्हें प्रेरणा दे रहा है। आगे बोलते हुए सीएम ने कहा कि,राज्य में दुर्गों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। छत्रपति संभाजी महाराज के समाधि स्थल वढू बुद्रुक और तुलापुर दोनों की विकास योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है।उहोंने आगे अपने संबोधन में कहा कि, यह ऐतिहासिक धरोहर आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। मुंबई के तटीय राजमार्ग क्षेत्र में छत्रपति संभाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
भव्य होगा छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक समारोह
सीएम एकनाथ शिंदे ने इस दौरान कहा कि, मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर पहली बार छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती मनाना खुशी की बात है। छत्रपति संभाजी महाराज जयंती महोत्सव देशभर में मनाया जाएगा। महोत्सव के जरिए उनकी स्मृति प्रेरक और स्फूर्तिदायक है तथा शिव शंभुराया के कार्य और योगदान को याद करना हर्ष का विषय है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम कर रहे गणमान्य लोगों को मुख्यमंत्री शिंदे ने इस मौके पर पुरस्कार से सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें - Modi Government @9, बीजेपी बड़े पैमाने पर कार्यक्रम करेगी आयोजित, 30 मई से 30 जून तक चलेगा देशव्यापी जनसंपर्क अभियान
Comments (0)