आज यानी की शुक्रवार को झारखंड के धनबाद में पीएम मोदी ने सिंदरी फर्टिलाइजर कारखाने का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैंने संकल्प लिया था कि, सिंदरी के इस खास कारखाने को अवश्य शुरू कराउंगा। ये मोदी की गारंटी थी तथा आज ये गारंटी पूरी हुई है। इसके साथ ही अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगे कहा कि, हमने संकल्प लिया है कि, देश को यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर बनाएंगे। हमारी सरकार की कोशिशों से पिछले 10 वर्षों में यूरिया का उत्पादन बढ़कर 310 लाख मीट्रिक टन हो गया है।
पीएम मोदी ने सिंदरी फर्टिलाइजर कारखाने का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैंने संकल्प लिया था कि, सिंदरी के इस खास कारखाने को अवश्य शुरू कराउंगा।