झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में इन दिनों राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से लगी हुई हैं। झारखंड में सत्तारूढ़ जेएमएम-कांग्रेस-आरडेजी और वामदलों का गठबंधन अपनी सरकार की वापसी के लिए काम कर रहा है। वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए इस सरकार को सत्ता से हटाने के लिए दिन-रात एक किए हुए है।
हेमंत सोरेन ने अबुआ आवास योजना दी
वहीं JMM नेता कल्पना सोरेन ने जमशेदपुर पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार के समर्थन में रोड शो किया। कल्पना सोरेन ने कहा कि, भाजपा अपना काम कर रही है और आज हम अपना काम कर रहे हैं। झारखंड में हेमंत सोरेन ने अबुआ आवास योजना दी, सर्वजन पेंशन 40 हजार लोगों को देने का काम किया है। आज सावित्रि बाई फूले की योजना हो या किसानों के ऋण को माफ करने की योजना हो।
मैं मुख्यमंत्री और उनकी सोच को धन्यवाद देना चाहती हूं
JMM नेता और गांडेय से पार्टी की उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने कहा कि, बहनों के लिए मैया सम्मान योजना लाना हो। मैं मुख्यमंत्री और उनकी सोच को धन्यवाद देना चाहती हूं। इसके साथ ही उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि, 24 साल में से 20 साल तक भाजपा ने काम किया लेकिन हेमंत सोरेन ने सिर्फ 5 साल में इन सब योजनाओं को लाने का काम किया। यह राज्य हेमंत सोरेन ही संभालेंगे।
दो चरणों में होगा झारखंड चुनाव
आपको बता दें कि, झारखंड में इस बार दो चरण में विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। इसके तहत पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को कराया जाएगा। वहीं मतों की गिनती का काम 23 नवंबर को होगा।