रुद्रप्रयाग, केदारनाथ धाम के कपाट आज बंद हो गए। आज सुबह 4 बजे से विधि-विधान के साथ पूजा हो रही थी। सुबह 8.30 बजे कपाट बंद कर दिए गए। अब 6 महीने के लिए केदारनाथ उखीमठ में दर्शन देंगे।
आज केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो गए। ऐसे में भक्तों की भारी भीड़ बाबा के दर्शन के लिए पहुंची। चल विग्रह डोली उखीमठ के ओंकारेश्वर पहुंचेगी और अब 6 महीने के लिए केदारनाथ उखीमठ में ही दर्शन देंगे।