देश के फैमस फैशन डिजाइनर रोहित बल का शुक्रवार को 63 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रोहित बल पिछले साल से दिल की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पर रोहित की मृत्यु की जानकारी दी। बता दें, रोहित फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के फाउंडिंग मेंबर में से एक थे।
देश के फैमस फैशन डिजाइनर रोहित बल का शुक्रवार को 63 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रोहित बल पिछले साल से दिल की बीमारी से पीड़ित थे।