महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग होने में सिर्फ दो दिन रह गया है। वोटिंग से पहले केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कांग्रेस को घेरा है। चिरान पासवान ने मुंबई में कांग्रेस पर भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री पासवान ने यह दावा किया कि, कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में आंबेडकर की हार सुनिश्चित की थी और उनका अपमान किया।
केंद्रीय मंत्री चिरान पासवान ने बाबा साहेब को लेकर दिया ये बड़ा बयान
चिराग पासवान ने यहां अपने संबोधन में आगे कहा कि, पीएम मोदी भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों को लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं। यही वजह है कि, विपक्ष डरा हुआ है और नेता संविधान की प्रतियां दिखा रहे हैं। चैत्य भूमि में डॉ. आंबेडकर का अंतिम संस्कार किया गया था। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख पासवान ने यह भी आरोप लगाया कि, 1989 तक संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में डॉ. आंबेडकर की तस्वीर नहीं लगाई गई थी, जबकि वहां "एक ही परिवार के तीन सदस्यों" की तस्वीरें लगी हुई थीं, जो कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।
मोदी सरकार डॉ. आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने में काम कर रही है
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने आगे बोलते हुए देश की सबसे पुरानी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के नेतृत्व में यह स्थिति थी, लेकिन अब स्थिति बदल रही है और मोदी सरकार डॉ. आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने में काम कर रही है। आपको बता दें कि, पासवान एनडीए गठबंधन में शामिल है और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से पहले वह बीजेपी नीत महायुति के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने मुंबई पहुंचे थे। आपको बता दें कि, महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी।
Comments (0)