प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA के सरकार सत्ता में तीसरी बार काबिज हो गई है। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्य की कई सीटों पर विपक्ष दलों से हार झेलनी पड़ी है। भाजपा के प्रदर्शन पर इंडिया गठबंधन के विपक्षी दल जमकर तंज कस रहे हैं। इस कड़ी में NCP (शरद गुट) के मुखिया शरद पवार ने मंगलवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में अयोध्या की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर यह साबित कर दिया कि चुनाव में मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाकर अपनी राजनीति नहीं चमका सकती है। महाराष्ट्र के बारामती में एक बैठक में शरद पवार ने भाजपा को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन, इस बार के चुनाव में भाजपा 240 सीटों पर ही सिमट गई। यह आकड़ा पहले की तुलना में काफी कम है। यदि चुनाव नतीजों को देखे तो उनके खाते से 60 सीटे घट गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA के सरकार सत्ता में तीसरी बार काबिज हो गई है। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्य की कई सीटों पर विपक्ष दलों से हार झेलनी पड़ी है।