भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपने निवास पर दिल्ली की सभी छठ समितियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर दिल्ली के लगभग 400 से अधिक छठ समितियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
छठ समितियों को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, 10 सदस्यों की कमेटी आगामी छठ सेवा शिविरों के आयोजन और समापन तक समस्या के निदान के लिए सुनवाई करेगी।