उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के खिलाफ प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन 5वें दिन भी जारी है। आज यानी की शुक्रवार को भी सैकड़ों की संख्या में प्रतियोगी छात्र आयोग के दफ्तर के बाहर की सड़कों पर जमा हैं, प्रदर्शनकारी छात्र थाली पीटकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। इसी बीच राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर गंभीर आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, UPPSC परीक्षा को लेकर जो छात्र आंदोलनरत थे उनकी मांगों को हमारी सरकार ने मान लिया है, मैं सभी प्रतियोगी छात्रों से मांग करता हूं कि, सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार छात्रों के साथ है।
Comments (0)