सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। राजभर ने अखिलेश-राहुल का बिना नाम लिए हुए कहा कि, यूपी में दो राजकुमार घूम रहे हैं वे दोनों अभी बच्चा हैं। हम उनके चच्चा हैं।
अखिलेश-राहुल पर बरसे राजभर
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि, जिस टियूब में हवा भरने जा रहे थे उसकी छुछी ही हम खोलकर लेकर चले आए हैं। अब साइकिल के पहिया में हवा कैसे भरा जाएगा। ओपी ने आगे दावा किया है कि, यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की करारी हार होगी। अपने संबोधन में आगे उन्होंने कहा कि, लोकसभा चुनाव बाद सपा और कांग्रेस में गठबंधन नहीं रहेगा।
सपा-कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा
सुभासपा अध्यक्ष ने अपने इस संबोधन में आगे दावा किया कि, उत्तर प्रदेश और देश में मोदी लहर है। केंद्र में एक बार फिर से मोदी सरकार बन रही है। ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि, यूपी में सपा और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, ये लोग झूठे प्रचार कर रहे हैं। इनके प्रचार करने से कोई असर नहीं पड़ेगा।
Comments (0)