देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। लोकसभा चुनाव के अगले चरण में होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वोटरों को लामबंद करने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक न्यूज एजेंसी को रविवार को इंटरव्यू दिया। पीएम ने कहा कि उन्होंने अल्पसंख्यकों के खिलाफ कभी एक शब्द भी नहीं बोला और भारतीय जनता पार्टी केवल आज ही नहीं, बल्कि कभी भी अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं रही है।
विपक्षी दलों के नेता लगातार पीएम मोदी पर आरोप लगा रहे हैं कि उनके चुनावी भाषण समाज को बांटने वाले और ध्रुवीकरण करने वाले हैं। अब उन्होंने इन आलोचनाओं पर जवाब दिया है।