कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, हम 25 साल से मोदी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर बर्दाश्त कर रहे हैं। वे पिछड़े लोगों और महिलाओं का शोषण करने वालों का समर्थन करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर जाने से डरते हैं, मैं उन्हें वहां जाने की चुनौती देता हूं। इसके साथ ही खड़गे ने आगे पीएम मोदी पर आरोप लगाया है कि, पीएम मोदी झारखंड से कोयला और लौह अयस्क लूट रहे हैं। उनकी पार्टी झपटमारों की पार्टी है। कोयला खनन के एवज में झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपया अभी तक नहीं चुकाया गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी पर ‘झूठों का सरदार’ होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि, मोदी वादे पूरे किए बिना जनता की सारी कमाई खा जाते हैं।