चंडीगढ: हरियाणा (Haryana) के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज को आज सुबह अंबाला के गांवा पंजोखरा पहुंचे थे। जहां उन्हें किसानों ने घेर लिया और उन पर सवालों की बौछार कर दी। किसानों ने बीजेपी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। बता दें कि विज किसानों के सवालों के जवाब भी नहीं दे सके। किसान कहते रहे कि बॉर्डर पर गोलियां चलाई गईं, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और किसान शहीद हुए। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? किसानों के बीच फंसे विज केवल वहां से निकलने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच उन्होंने इतना ही कहा कि मैं उस वक्त होम मिनिस्टर था, और मैं अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकता था। इसके बाद जैसे ही विज ने कहा कि अब मैं जाऊं, तो किसानों ने विज को फिर रोक लिया और दोबारा से सवाल पर सवाल दागे।
हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज को आज सुबह अंबाला के गांवा पंजोखरा पहुंचे थे। जहां उन्हें किसानों ने घेर लिया और उन पर सवालों की बौछार कर दी।