चंडीगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार को हरियाणा दौरे पर हैं। यहां उन्होंने सबसे पहले चरखी दादरी में राव दान सिंह के समर्थन में रैली की। इस दौरान टिकट कटने से नाराज विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी भी मंच पर मौजूद रहीं। यहां राहुल गांधी ने कहा कि वे हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे। 4 जून को I.N.D.I.A. गठबंधन की सरकार बन रही है। इसके एक महीने बाद 4 जुलाई को देश की करोड़ों महिलाओं के खाते में 8500 रुपए आएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि मैं देश का बेटा हूं और पीएम नरेंद्र मोदी देश के राजा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं को पहली पक्की नौकरी देगी। यहां से वे सोनीपत की अनाज मंडी में प्रचार करने जाएंगे। दोपहर बाद वे पंचकूला में संविधान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को हरियाणा दौरे पर हैं। यहां उन्होंने सबसे पहले चरखी दादरी में राव दान सिंह के समर्थन में रैली की।