आंध्र प्रदेश के तदिपर्रू में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक समाज सुधारक की प्रतिमा के पास फ्लेक्सी बैनर बांधते समय चार लोगों को करंट लग गया। वहीं करंट लगने से सभी चारों लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा घटना में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पीड़ितों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजा राशि की भी घोषणा की है।
आंध्र प्रदेश में एक फ्लेक्सी बैनर लगा रहे चार लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का भी ऐलान किया है।