यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चूक की खबर सामने आ रही है। आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक यात्री के जेब से कारतूस बरामद किया गया है। इसके बाद एयर इंडिया ने एयरपोर्ट पुलिस से इसकी शिकायत की है। मामला 27 अक्टूबर का बताया जा रहा है। एयर इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अक्टूबर को दुबई से दिल्ली आने वाली उड़ान में एक सीट की जेब में एक गोला बारूद कारतूस पाए जाने की सूचना मिली। कारतूस फ्लाइट नंबर AI916 में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पाया गया।
एयर इंडिया के एक यात्री के पास से कारतूस बरामद किया गया है। जानकारी लगते ही सभी यात्रियों की सुरक्षित फ्लाइट से उतार लिया गया है।