आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तरप्रदेश में योगी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। योगी कैबिनेट में 4 मंत्रियों को जोड़ा गया है। इसमें ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, अनिल कुमार और सुनील कुमार शर्मा शामिल है।
योगी कैबिनेट में शामिल किये गए 4 मंत्रियों में 2 बीजेपी के, 1 राष्ट्रीय लोक दल और 1 सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक है। ओपी राजभर, दारा सिंह चौहान और अनिल कुमार को कैबिनेट पद की शपथ दिलाई गई। वहीं सुनील शर्मा को राज्यमंत्री बनाया गया है।