नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी नई सरकार में जदयू कोटे से राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को मंत्री बनाया गया है। आपको बता दें कि, ललन सिंह बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं और उनकी राजनीतिक यात्रा नीतीश कुमार के साथ लंबे समय से जुड़ी हुई है। राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी नई सरकार में जदयू कोटे से मंत्री पद दिया गया है। ललन सिंह, जो नीतीश कुमार के खासमखास माने जाते हैं, उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री से लेकर जदयू के प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उनकी और नीतीश कुमार की दोस्ती 1980 से है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा आम रही है कि एक समय दोनों एक साथ घूमा करते थे। हालांकि, दोनों के बीच एक बार विवाद भी हुआ था।
Read More: बिहार को मिले 4 कैबिनेट मंत्री: मांझी, गिरिराज, ललन सिंह और चिराग पासवान ने ली शपथ...
Comments (0)