बिहार विधान परिषद में RJD विधान पार्षदों ने आज यानी की शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन किया। RJD के विधान पार्षदों का साफ-साफ कहना है कि, प्रदेश में भ्रष्टाचार, लूट और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके बावजूद नीतीश सरकार इस पर चुप्पी साधे है जो ठीक नहीं है। राज्य सरकार को सदन में इसको लेकर जवाब देना होगा। वहीं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि, बिहार में लागू होने वाला अपराध नियंत्रण कानून भी सही नहीं है। इसका हम विरोध करते हैं। ये यहां नहीं लागू होना चाहिए। इससे आम जनता को परेशानी होगी।