26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज के तहत बिहार में 5 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संविधान और लोकतंत्र को लेकर पीएम मोदी से सवाल पूछा है। इसके अलावा लालू के लाल तेजस्वी ने पीएम पर गरीबों की हालत और बिहार के विकास को लेकर भी सवाल उठाया है।
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, आखिर क्यों देश में गरीब और अमीर के बीच फासला बढ़ता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी पर अमीरों की मदद का भी आरोप लगाया है।