लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार-प्रसार में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता जुटे हुए है। देशभर में बीजेपी की जनसभाएं चल रही है। जिले में प्रचार के लिए लोग जा रहा है। इसी कड़ी में बीजेपी के सीनियर नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी की गुरुवार को गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के नामांकन सभा में मुख्य अतिथि रुप में मौजूद रहे। बता दें कि, अजय मिश्र टेनी खीरी से बीजेपी के उम्मीदवार हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि, मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बना है, 3 तलाक का कानून बनाकर न्याय दिया है।