महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में नेताओं के बीच खूब जुबानी जंग देखने को मिल रही हैं। इसी क्रम में अब पीएम मोदी ने भी महाराष्ट्र के धुले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सभा में आई जनता आभार जताया और इसके बाद महाविकास अघाड़ी (एमवीए) पर जमकर बरसे।
जनता ने एनडीए की विजय का शंखनाद कर दिया है
महाराष्ट्र के धुले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, महाराष्ट्र की जनता-जनार्दन ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नित एनडीए की विजय का शंखनाद कर दिया है। विकसित महाराष्ट्र-विकसित भारत के लिए हमारी बहनों-बेटियों का जीवन आसान बनाना, उन्हें सशक्त करना बहुत जरूरी है। पीएम ने आगे कहा कि, जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो पूरा समाज तेजी से प्रगति करता है। इसलिए, पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने महिलाओं को केंद्र में रखकर बड़े फैसले लिए हैं।
कांग्रेस ने आदिवासी स्वाभिमान पर ध्यान नहीं दिया
यहां जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने हमेशा 'सबका साथ-सबका विकास' की नीयत से काम किया है। इस संकल्प का प्रमुख हिस्सा हमारा आदिवासी समाज भी है। ये वो समाज है, जिनका देश की आजादी में, देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों ने कभी आदिवासी गौरव, आदिवासी स्वाभिमान पर ध्यान नहीं दिया।
कांग्रेस और अघाड़ी वाले लोग महिलाओं को गाली देंने लगे
पीएम मोदी ने आगे विपक्षी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि, पूरा महाराष्ट्र देख रहा है कि, कांग्रेस और अघाड़ी वाले लोग अब महिलाओं को किस तरह गाली देने पर उतर आए हैं। कैसी-कैसी अभद्र भाषा, कैसे-कैसे कमेंट, महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस क घेरते हुए कहा कि, महाराष्ट्र की कोई माता-बहन कभी भी अघाड़ी वालों के इस कृत्य को माफ नहीं कर सकती।
Comments (0)