UP municipal elections - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा हैं कि, निकाय चुनाव को जीतने के भारतीय जनता पार्टी ने जमकर धांधली की है। नगर पंचायत बेवर चेयरमैन का चुनाव परिणाम मुख्य विकास अधिकारी ने बदलवा दिया है। ( UP municipal elections ) सपा प्रमुख ने आगे निकाय चुनावों में धांधली को लेकर BJP सरकार को आड़े हाथ लिया।D
BJP ने चुनाव जीतने के लिए बेईमानी की सारी हदें पार कर दीं
सपा प्रमुख ने अखिलेश यादव ने कहा कि, चुनाव में हार जीत तो चलती रहती है, लेकिन BJP सरकार ने निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बेईमानी की सारी हदें पार कर दीं। पूरे राज्य में धांधली की गई। मैनपुरी में तो अधिकारियों के सहारे चुनाव में गड़बड़ की गई। बेवर में सीडीओ ने निकाय चुनाव में बेईमानी कराकर जबरन चुनाव नतीजा बदल दिया।
BJP सरकार सभी चुनावों में बेईमानी करती आ रही है
उन्होंने आगे पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, पंचायत, ब्लॉक प्रमुखी से लेकर लोकसभा तक BJP सरकार सभी चुनावों में बेईमानी करती आ रही है। हाल ही में निकाय चुनाव की बात लें तो देवरिया में तो प्रशासनिक मदद से BJP प्रत्याशी के बंडल में दूसरे प्रत्याशी के मतपत्र रख दिए गए। यह लोकतंत्र के लिए खराब स्थिति है।
भाजपा सरकार के दौरान जब भी कोई विरोध का स्वर उठाया जाता है
अखिलेश यादव ने कहा कि, जब अधिकारी भी चुनावों में सत्तादल की मदद करेंगे तो आम आदमी न्याय की उम्मीद किससे करेगा। वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा सरकार के दौरान जब भी कोई विरोध का स्वर उठाया जाता है तो पुलिस को सामने कर दिया जाता है। झूठे मुकदमे लगाकर विरोध करने वालों का दमन किया जाता है।
ये भी पढ़ें - Smriti Irani: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- मैं जीत सकती थी इसलिए अमेठी भेजा गया, महिला हूँ इसलिए नहीं
Comments (0)