महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग में करीब एक हफ्ते का समय बाकी रह गया है। आगामी 20 नवंबर को राज्य में 288 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। इसलिए राजनीतिक दलों के बीच एक-दूसरे पर वार भी तेज हो गए हैं। पीएम मोदी ने हाल ही में एक चुनावी रैली में महाविकास अघाड़ी के दल कांग्रेस और राहुल गांधी को चैलेंज दिया था कि वह से बालासाहेब ठाकरे की प्रशंसा करके दिखाए। अब शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस बारे में पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उद्धव ने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे कभी बालासाहेब की नकली संतान नहीं कहा।