अयोध्या में बुधवार को उत्सव का माहौल रहा. सरयू के तट दीयों की झिलमिल से रोशन हो उठे. आठवें दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्यानगरी में भव्य झांकी निकाली गई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरती उतारी और रथ को खींचा. जिस पर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की भूमिका निभाने वाले कलाकार बैठे थे. दीपोत्सव पर अयोध्यानगरी में 2 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बने. पहला सबसे अधिक लोगों द्वारा एक साथ आरती करने का और दूसरा सबसे ज्यादा दीये जलाने का.