प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 6 मार्च 2026 को सुबह 11:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “कृषि और ग्रामीण परिवर्तन” विषय पर आयोजित बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित करेंगे। इस वेबिनार का मकसद केंद्रीय बजट में घोषित योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ संवाद करना है।
इस विषय के अंतर्गत कुल आठ वेबिनार सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें चार प्रमुख क्षेत्रों—कृषि, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन और ग्रामीण आजीविका—पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन सत्रों में इन क्षेत्रों के विकास के लिए बजट में किए गए प्रावधानों और योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने की रणनीतियों पर चर्चा होगी साथ ही सरकार उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई योजनाओं और पहलों पर भी जोर दे रही है।
Comments (0)