


नागालैंड और मेघालय चुनावी राज्य है और अब इन दोनों राज्यों में प्रचार भी अपने पूरे चरम पर है। बड़े-बड़े दिग्गजों की शाख दांव पर लगी हैं। वहीं पीएम मोदी (PM Modi) ने नागालैंड और मेघालय में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने (PM Modi) विपक्ष और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
हमारा प्रयास दिलों की दूरियां मिटे, बल्कि, दिल्ली से भी दूरी कम हो
पीएम मोदी ने नागालैंड के दीमापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि, NDA कि सरकार की कोशिश होगी कि, न केवल दिलों की दूरियां मिटे, बल्कि, दिल्ली से भी दूरी कम हो। आपको बता दें कि, नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा और 2 मार्च को मतों की गिनती होगी।
मोदी तेरी कबर खुदेगी,लेकिन देश की जनता कह रही है, मोदी तेरा कमल खिलेगा
नागालैंड के रण में विपक्ष पर बरसने के बाद पीएम ने मेघालय पहुंचे। यहां शिलांग में पीएम ने रोड शो और रैली को संबोधित कर एक बार फिर कांग्रेस पर शब्द रूपी बाणों की बौछार कर दी। उन्होंने इस दौरान कहा कि, कुछ लोग जिन्हें देश ने नकार दिया हैं, वे उदासी में डूबे हुए हैं और अब कह रहे हैं कि, मोदी तेरी कबर खुदेगी,लेकिन देश की जनता कह रही है, मोदी तेरा कमल खिलेगा।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कि ये बड़ी बातें
- कांग्रेस की नीति वोट पाओ और भूल जाओ की है।
- कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था। सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि भ्रष्ट पार्टियों की तिजोरी में जाता था।
- बीजेपी 8 राज्यों को ‘अष्टलक्ष्मी' मानती है। नगालैंड को पहली महिला राज्यसभा सांसद देने का अवसर भी NDA को मिला है।
- हमारा यह प्रयास है कि, दिल कि दूरियां भी मिटें और दिल्ली से भी दूरी कम हो
- हमारा यह प्रयास है कि, दिल कि दूरियां भी मिटें और दिल्ली से भी दूरी कम हो
- कांग्रेस ने नागालैंड को दिल्ली से रिमोट के जरिए नियंत्रित किया।
- दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन्होंने (कांग्रेस) परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है ।
ये भी पढ़ें - कामकाजी महिलाओं को Periods Leave देने की याचिका हुई खारिज, SC ने कहा- ‘केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में दें ज्ञापन’