सीएम केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का लिया फैसला, ट्वीट दी जानकारी
दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस कारण नदी के आसपास के इलाकों में पानी भर गया है।


Richa Gupta
Created AT: 13 जुलाई 2023
8478
0

उत्तर भारत सहित पहाड़ी राज्यों में आसमान से बारिश कहर बनकर बरस रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में बारिश ने हाल बेहाल कर रखा है। देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस कारण नदी के आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली सरकार इस वक्त केंद्र की मदद से राहत बचाव कार्य में लगी हुई है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे इलाकों में शिफ्ट किया जा रहा है। इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित दिल्ली के इलाकों में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। सीएम ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
IMD ने किया अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को भी कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तराखंड, बिहार और दिल्ली के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, सरकार ने भी अपने अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।ये इलाके बाढ़ से प्रभावित
न्यू उस्मानपुर, शास्त्री पार्क, पुराना यमुना पुल, निगम बोध घाट रोड, सोनिया विहार, मंडावली, पांडव नगर, गांधीनगर, गीता कॉलोनी, गीता घाट, विश्वकर्मा खड्डा कॉलोनी आदि शामिल हैं.ये भी पढ़ें
CG NEWS : रायपुर में अयोजित मिलेट कॉन्क्लेव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भाग