धोनी के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, आईसीसी हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें सोमवार को लंदन में हुए एक समारोह के दौरान आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 10 जून 2025
135
0
...

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें सोमवार को लंदन में हुए एक समारोह के दौरान आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। वह इस सूची में शामिल होने वाले 11वें भारतीय हैं। धोनी के अलावा वर्ल्ड क्रिकेट के 6 दिग्गजों को भी हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई है। ये दिग्गज हैं - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन, साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज कप्तान ग्रेम स्मिथ, साउथ अफ्रीका के ही दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और स्टार स्पिनर डेनियन वेट्टोरी और पाकिस्तान महिला टीम की पूर्व कप्तान सना मीर।


2007 में भारतीय टीम की कमान संभाली थी


साल 2004 में टीम इंडिया में डेब्यू करने वाले धोनी ने साल 2007 में भारतीय टीम की कमान संभाली थी। उन्हें पहले टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया का कप्तान बनाया था। इस वर्ल्डकप को भारतीय टीम ने जीता था। इसके बाद साल 2011 में हुए वनडे वर्ल्डकप और साल 2013 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। धोनी की ही कप्तानी में भारत पहली बार टेस्ट क्रिकेट की नंबर-1 टीम बनी थी।


2020 में लिया था संन्यास


धोनी के करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 350 वनडे खेले, जिनमें उन्होंने 50 के शानदार औसत से 10,773 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 90 टेस्ट और 98 टी-20 मैच भी खेले। टेस्ट में उन्होंने 38 के औसत से 4876 रन और टी-20 इंटरनेशनल में 1617 रन बनाए। धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Sports

See all →
Durgesh Vishwakarma
इंग्लैंड से भारत टेस्ट सीरीज 2-3 के अंतर से हारेगी - डेल स्टेन
डेल स्टेन ने कहा कि, इंग्लैंड-भारत के सभी मैच करीबी होंगे। लेकिन सभी का नतीजा निकलेगा। मुझे लगता है कि यह इंग्लैंड के पक्ष में 3-2 होगा।
14 views • 9 hours ago
Durgesh Vishwakarma
WTC Final 2025: एडेन मारक्रम ने ठोका शतक, क्या आज साउथ अफ्रीका रचेगा इतिहास ?
दक्षिण अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज मारक्रम ने अपनी पारी की शुरुआत धीमी लेकिन मजबूद अंदाज में की थी। उन्होंने 156 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 102 रन बनाए हैं, जिसमें 11 चौके शामिल हैं।
37 views • 2025-06-14
Durgesh Vishwakarma
सोबो मुंबई फाल्कन्स को मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने 5 विकेट से धूल चटाई
सोबो मुंबई के 157 रनों के जवाब में मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने 5 विकेट खोकर 158 रनों का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया।
52 views • 2025-06-13
Richa Gupta
महिला टेनिस खिलाड़ियों को प्रजनन प्रक्रिया के दौरान मिलेगा संरक्षित रैंकिंग का लाभ- डब्ल्यूटीए
महिला टेनिस की शासी संस्था डब्ल्यूटीए (डब्ल्यूटीए) ने बुधवार को घोषणा की कि जो महिला खिलाड़ी प्रजनन संरक्षण प्रक्रिया (फर्टिलिटी प्रोटेक्शन प्रोसीजर) से गुजरना चाहती हैं, उन्हें खेल से समय लेने की अनुमति दी जाएगी और वे वापसी पर संरक्षित रैंकिंग के साथ प्रतिस्पर्धा में लौट सकेंगी।
45 views • 2025-06-12
Richa Gupta
धोनी के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, आईसीसी हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें सोमवार को लंदन में हुए एक समारोह के दौरान आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
135 views • 2025-06-10
Richa Gupta
RCB की जीत पर खुशी से झूमे फिल्मी सितारे, विराट कोहली को दी बधाई
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। विराट कोहली के फैन्स जिस ट्रॉफी का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। वो अब खत्म हो चुका है।
509 views • 2025-06-04
Richa Gupta
17 साल का सूखा खत्म, RCB बनी IPL चैंपियन, पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 रनों से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की ट्रॉफी जीत ली है।
456 views • 2025-06-04
Ramakant Shukla
पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, आरसीबी की पहले बैटिंग
आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर चेजिंग रिकॉर्ड को देखते हुए RCB की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. एक तरफ पंजाब टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, वहीं बेंगलुरु ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.
535 views • 2025-06-03
Ramakant Shukla
अहमदाबाद में बारिश शुरू, आज शाम खेला जाना है IPL फाइनल मुकाबला
IPL का फाइनल मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच से पहले अहमदाबाद में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
426 views • 2025-06-03
Durgesh Vishwakarma
आरसीबी फाइनल जीत सकती है - माइकल क्लार्क
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा - आरसीबी एक ऐसी टीम है जिस पर सबसे ज़्यादा भरोसा किया जा सकता है, आरसीबी सबसे ज़्यादा एक्स-फ़ैक्टर वाली टीम है।
526 views • 2025-06-02
...