


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। विराट कोहली के फैन्स जिस ट्रॉफी का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। वो अब खत्म हो चुका है। RCB के हाथ IPL 2025 की ट्रॉफी आ चुकी है। इस जीत से जितना खुश फैन्स और आरसीबी के खिलाड़ी हैं उतने ही फिल्मी सितारे भी विराट कोहली को जीत की बधाई देते नजर आ रहे हैं। पुष्पा-पुष्पा से दुनियाभर में भौकाल काटने वाले अल्लू अर्जुन ने भी जीत का जश्न मनाया है।
अल्लू अर्जुन ने मनाया जश्न
दरअसल अल्लू अर्जुन का बेटा अयान जीत के बाद इमोशनल हो गया। उन्होंने बेटे का एक वीडियो शेयर किया है। वो कहता दिखा- ”मुझे कोहली बहुत पसंद है, बहुत ज्यादा। यहां तक कि लेट-लेटकर रोने लगा। साथ ही सिर में बोटल से पानी डाल लिया। वहीं एक्टर ने तस्वीर शेयर की है- इंतजार खत्म हो गया है। आरसीबी को बधाई, हम लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे।” इस प्यारे से वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
फिल्मी सितारों ने दी RCB को बधाई
दरअसल विक्की कौशल भी क्रिकेट को बहुत फॉलो करते हैं। साथ ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पड़ोसी भी हैं। एक्टर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए विराट को बधाई दी है। पहले तो 18 बनाकर उन्होंने इमोशनल इमोजी शेयर किया। साथ ही विराट की तस्वीर पर लिखा- ”इस शख्स ने स्पोर्ट को सबकुछ दे दिया, इसका इंतजार था।” और टीम को भी बधाई दी। वहीं दूसरी ओर रश्मिका मंदाना ने भी आरसीबी का विनिंग पोस्टर शेयर कर बधाई दी है।
सोनू सूद ने भी किया पोस्ट
सोनू सूद ने भी दिल जीतने वाला पोस्ट शेयर किया है। वो लिखते हैं कि- ”RCB, मेहनत का फल मीठा होता है। फाइनली विराट कोहली और टीम बधाई हो। दोनों टीमों के लिए बराबर रिस्पेक्ट है।”
रणवीर सिंह ने क्या लिखा?
रणवीर सिंह ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की साथ में तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा विजय देवरकोंडा ने भी X पर ट्वीट किया है। वो लिखते हैं- आरसीबी और उनके फैन्स को बधाई। बहुत एनर्जी और पैशन के साथ इंतजार किया है। यह खुशी का पल है।