


भारतीय टीम के उप कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लीड्स की दोनों पारी में शतक लगाए थे। उन्होंने अपनी पहली पारी में 134 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान पंत ने छह छक्के जड़े थे। उन्होंने दूसरी पारी में भी अपने फॉर्म को जारी रखा और 118 रन बनाए। इस इनिंग के दौरान उन्होंने तीन छक्के लगाए।
पंत के नाम अब इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में 24 छक्के हो गए
अपनी लय को ऋषभ पंत ने दूसरे टेस्ट में भी बरकरार रखा और 65 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान भारतीय टीम के उप कप्तान ने तीन छक्के जड़े और घर से बाहर दूसरे देश में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। आपको बता दें कि, ऋषभ पंत के नाम अब इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट के 24 छक्के हो गए हैं। इस तरह उन्होंने एक देश (घर से बाहर) में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड हो गया है।
ऋषभ पंत ने बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ा
ऋषभ पंत ने बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने साउथ अफ्रीका में 21 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन है जिन्होंने इंडिया में 19 छक्के लगाए हैं। विवियन रिचर्ड्स ने इंग्लैंड में 16 छक्के जड़े हैं जबकि इंग्लैंड के हैरी ब्रूक के नाम न्यूजीलैंड में 16 छक्के हैं।