सागर की बेटी शानवी शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार
सागर जिले की छात्रा शानवी शर्मा को स्काउट गाइड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ढाना की कक्षा 11वीं की छात्रा शानवी को हाल ही में कटनी में आयोजित राज्य स्तरीय स्काउट गाइड शिविर में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 22 hours ago
74
0
...

मध्य प्रदेश के सागर जिले की होनहार छात्रा शानवी शर्मा को स्काउट गाइड में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ढाना में कक्षा 11वीं की छात्रा शानवी हाल ही में राज्य स्तरीय स्काउट गाइड पुरस्कार से भी सम्मानित हुई हैं। शानवी को यह सम्मान कटनी में आयोजित सात दिवसीय विशेष स्काउट गाइड कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला। इस शिविर में प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनकी यूनिफॉर्म की स्वच्छता, लकड़ी और रस्सियों से उपयोगी वस्तुएं बनाने की क्षमता, टीमवर्क, अनुशासन और सेवा भावना के आधार पर किया गया था। शानवी ने सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता दिखाई और दूसरों की मदद करने में भी मिसाल पेश की।

बहुआयामी प्रतिभा की धनी

शानवी पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी अव्वल रही हैं। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत नागालैंड सॉन्ग प्रस्तुत कर उन्होंने अपने विद्यालय को द्वितीय स्थान दिलाया। साथ ही, कला उत्सव और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी वह सक्रिय रूप से भाग लेती हैं। संगीत में विशेष रुचि रखने वाली शानवी हारमोनियम, तबला और ढोलक जैसे वाद्ययंत्रों में दक्ष हैं। हाल ही में आयोजित बधाई डांस प्रतियोगिता में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
गुना में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे सिंधिया और मुख्यमंत्री
मध्य प्रदेश के गुना जिले में 27 जुलाई को आई भीषण बाढ़ के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुना के पवन कॉलोनी सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सिंधिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम इस कठिन घड़ी में आपके साथ हैं।
4 views • 1 minute ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में चलेगा "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान
मध्यप्रदेश में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान को पूरे उत्साह के साथ लागू किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का यह अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देगा बल्कि स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को भी जोड़ेगा।
7 views • 10 minutes ago
Ramakant Shukla
शहडोल के न्यू गांधी चौक पर तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, आसमान में धुएं का गुबार, मची अफरा-तफरी
शहडोल के न्यू गांधी चौक के पास महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। इस बिल्डिंग में भारतीय प्रेस सहित कई व्यावसायिक दुकानें हैं, जहां आग तेजी से फैल रही है। दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग की स्थिति को देखते हुए भारी नुकसान की आशंका है।
38 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
सरकार का पहला कर्त्तव्य है नागरिकों की सुरक्षा - CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को शिवपुरी जिले के ग्राम पचावली पहुंचकर हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित स्‍थानीय नागरिकों को मकान क्षति तथा खाद्यान्न के लिए सहायता राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने ग्राम पचावली में ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं।
43 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
अतिवृष्टि से हुए नुकसान की होगी भरपाई, सरकार है आपके साथ- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतिवृष्टि/बाढ़ से जनता को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। कोई चिंता न करें, सरकार आपके साथ है। प्रत्येक प्रभावित परिवार का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति की जाए। सरकार द्वारा ‘डीबीटी प्रणाली’ के माध्यम से सहायता राशि सीधे प्रभावितों के खातों में पहुंचाई जाएगी।
42 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
भगवान गणेश, मां दुर्गा और महालक्ष्मी की प्रतिमाएं मिट्टी से ही निर्मित हों - CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित ‘माटी गणेश–सिद्ध गणेश’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान गणेश के पूजन से व्यक्ति को ज्ञान, बुद्धि और रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश सबके मनोरथ पूर्ण करें। कृपावंत भगवान का शुभाशीष हम सब पर बरसे और हमारे प्रदेश में सुख-समृद्धि का सतत् संचार हों।
42 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
ग्वालियर-चंबल संभाग में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी
मध्यप्रदेश में फिलहाल मानसून की सक्रियता कम हो गई है। वर्तमान में प्रदेश में कोई प्रभावी मानसूनी सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिस कारण अधिकांश जिलों में तेज बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि, स्थानीय वेदर सिस्टम के चलते कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। खास तौर पर ग्वालियर-चंबल संभाग में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।
54 views • 1 hour ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खिलाड़ियों का करेंगे सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स 2025 के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आज होगा।
62 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय का बदला नाम, अब कहलाएगा सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय
उज्जैन की ऐतिहासिक पहचान और मध्यप्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में शामिल विक्रम विश्वविद्यालय का नाम अब आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है। इसे अब सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। यह निर्णय मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में प्रस्तुत नाम परिवर्तन प्रस्ताव के सर्वसम्मति से पारित होने के बाद लिया गया है।
37 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में आनंद ग्रामों के विकास और नदी संरक्षण पर हुए दो एमओयू
मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में सोमवार को दो अलग-अलग विषयों से जुड़े समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में एक संक्षिप्त कार्यक्रम में हुए इन एमओयू को हस्ताक्षरित कर संबंधित पक्षों द्वारा आदान-प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी पक्षों को बधाई देते हुए कहा कि हम सब मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।
29 views • 16 hours ago
...