हमारे पास दुनिया को 150 बार तबाह करने के लिए पर्याप्त हथियार- ट्रंप
ट्रंप ने कहा रूस ने परमाणु परीक्षण करने का एलान किया और वे ऐसा कर रहे हैं। उत्तर कोरिया भी परमाणु परीक्षण कर रहा है और अन्य देश भी ऐसा कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि हम इकलौता देश रहें, जो परीक्षण न कर रहा हो।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 03 नवंबर 2025
61
0
...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा परमाणु परीक्षण करने का आदेश देनेके बाद से ही हंगामा मचा हुआ है, लेकिन ट्रंप अपनी बात पर अड़े हैं। अब उन्होंने एक चौंकाने वाले बयान में कहा है कि अमेरिका के पास दुनिया को तबाह करने के लिए पर्याप्त परमाणु हथियार हैं, लेकिन फिर भी अमेरिका को परमाणु परीक्षण करने की जरूरत है। ट्रंप ने कहा कि रूस और चीन की परमाणु महत्वकांक्षाएं भी अमेरिका के परमाणु परीक्षण करने की वजह है।


शी जिनपिंग से मुलाकात से पहले ट्रंप ने दिया था परमाणु परीक्षण का आदेश

एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि परमाणु परीक्षण करने का उन्होंने तब फैसला किया, जब उन्हें एहसास हुआ कि इतने बड़े परमाणु हथियारों के जखीरे के बावजूद अमेरिका अकेला ऐसा देश नहीं हो सकता, जो परमाणु परीक्षण न करे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बीते दिनों दक्षिण कोरिया में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात से कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अमेरिकी रक्षा विभाग को तुरंत परमाणु परीक्षण शुरू करने का आदेश दिया था। ट्रंप के इस बयान की दुनियाभर में आलोचना हुई और विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे दुनियाभर में फिर से परमाणु हथियारों के परीक्षण की होड़ मच सकती है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Sanjay Purohit
फिल्म जगत ने फिर खोया महान सितारा, फेमस एक्ट्रेस के निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस डायने लैड ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन कैलिफोर्निया के ओजाई स्थित उनके घर पर हुआ। उनकी बेटी और अभिनेत्री लॉरा डर्न ने यह दुखद खबर साझा की है। डायने लैड का नाम तीन बार ऑस्कर के लिए नामांकित किया जा चुका है।
690 views • 2025-11-05
Sanjay Purohit
शेनझोउ-20 मिशन पर ग्रहण ! अंतरिक्ष में फंस गए चीनी यात्री
चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर तैनात दल की बुधवार को निर्धारित वापसी को टाल दिया गया है। ऐसा संदेह है कि अंतरिक्ष यान पर सूक्ष्म अंतरिक्ष मलबे का प्रभाव पड़ा है। यह घोषणा ‘चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी' (CMSA) ने की। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि वापसी में देरी का निर्णय अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा और मिशन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
147 views • 2025-11-05
Sanjay Purohit
अमेरिका का न्यूक्लियर टेस्ट कौन सा देश रोकने का रखता है दम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में देश की परमाणु हथियार प्रणाली के कुछ नए परीक्षणों को मंजूरी दी है। वहीं, अमेरिकी ऊर्जा विभाग के प्रमुख क्रिस राइट ने यह स्पष्ट किया है कि इन परीक्षणों में फिलहाल किसी भी तरह का परमाणु विस्फोट शामिल नहीं होगा।
121 views • 2025-11-05
Ramakant Shukla
अमेरिका के केंटकी में कार्गो प्लेन क्रैश, 4 की मौत, 11 घायल
अमेरिका के केंटकी राज्य के लुईविल शहर में बुधवार को एक कार्गो प्लेन हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
90 views • 2025-11-05
Sanjay Purohit
धरती का कार्बन संकट अंतरिक्ष तक पहुचा, तेजी से ठंडा हो रहा आयनमंडल
शोधकर्ताओं ने साफ संकेत दिया है कि ग्लोबल वार्मिंग अब पृथ्वी सीमित आपदा नहीं है। इसके प्रभाव धरती से ऊपर तक फैल चुके हैं और मानव तकनीक निर्भर सभ्यता को नए सिरे से चुनौती दे रहे हैं।
90 views • 2025-11-03
Sanjay Purohit
हमारे पास दुनिया को 150 बार तबाह करने के लिए पर्याप्त हथियार- ट्रंप
ट्रंप ने कहा रूस ने परमाणु परीक्षण करने का एलान किया और वे ऐसा कर रहे हैं। उत्तर कोरिया भी परमाणु परीक्षण कर रहा है और अन्य देश भी ऐसा कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि हम इकलौता देश रहें, जो परीक्षण न कर रहा हो।
61 views • 2025-11-03
Richa Gupta
अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, पाकिस्तान-भारत में झटके
अफगानिस्तान में फिर शक्तिशाली भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई। इस भूकंप के झटके पाकिस्तान, ईरान और भारत तक महसूस किए गए।
102 views • 2025-11-03
Sanjay Purohit
चीन पर शिकंजे की तैयारीः कनाडा-फिलीपीन ने मिलाया हाथ
विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती ‘बलपूर्वक कार्रवाई' के कट्टर आलोचक कनाडा और फिलीपीन रविवार को एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे जिससे उनकी सेनाओं को संयुक्त सैन्य अभ्यास करने और आक्रामकता को रोकने के लिए सुरक्षा गठबंधनों के जाल का विस्तार करने की अनुमति मिलेगी।
72 views • 2025-11-02
Sanjay Purohit
आर्मेनिया करेगा इतिहास की सबसे बड़ी डिफेंस डील! भारत से खरीदेगा खतरनाक लड़ाकू विमान
आर्मेनिया भारत के साथ एक बड़ी रक्षा डील करने जा रहा है। आर्मेनिया भारत से सुखोई-30MKI लड़ाकू विमान खरीदेगा। यह डील करीब 2.5 से तीन अरब डॉलर की हो सकती है। इस समझौते से दोनों देशों के बीच सैन्य संबंध मजबूत होंगे।
98 views • 2025-11-02
Sanjay Purohit
भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग में नया अध्याय: 10 साल की रणनीतिक योजना पर हस्ताक्षर
भारत और अमेरिका ने कुआलालंपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की बैठक के दौरान दोनों देशों के रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए 10 साल की योजना पर हस्ताक्षर किए। यह हस्ताक्षर आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान हुआ। यह घटना ऐसे समय हुई है जब भारत, अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करने, रिश्ते बेहतर करने और रूस के साथ पुराने संबंध बनाए रखने के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है।
81 views • 2025-11-01
...