


IMF ने भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ा दिया है। उसका कहना है कि 2025 और 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.4% की दर से बढ़ेगी। इससे पहले अप्रैल में IMF ने अनुमान लगाया था कि भारत की आर्थिक विकास दर 6.2% और 6.3% रहेगी। भारत अगले दो साल तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। चीन की इकॉनमी के 2025 में 4.8% और 2026 में 4.2% की दर से बढ़ने का अनुमान है। वहीं अमेरिका की इकॉनमी 2025 में 1.9% और 2026 में 2.0% की दर से बढ़ेगी। IMF का अनुमान है कि अमेरिका में "वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट" के कारण थोड़ी तेजी देखने को मिल सकती है।
IMF ने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक का अपडेट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 2025 और 2026 में भारत की विकास दर 6.4% रहने का अनुमान है। यह अनुमान पहले से थोड़ा बेहतर है। इसकी वजह यह है कि बाहरी माहौल पहले की तुलना में बेहतर है। आईएमफ ने अप्रैल में जो अनुमान लगाया था, उससे अब स्थिति थोड़ी अलग है। उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में भारत, चीन और इंडोनेशिया अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। IMF का कहना है कि भारत को बाहरी स्थिरता से फायदा हो रहा है। IMF का कहना है कि वित्तीय वर्ष के आंकड़ों के आधार पर 2025 के लिए भारत की विकास दर 6.7 प्रतिशत और 2026 के लिए 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।