छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला,कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिलेगा वेतन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी राहत दी है। सरकार ने अक्टूबर 2025 का वेतन अग्रिम रूप से भुगतान करने का निर्णय लिया है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 17 अक्टूबर 2025
397
0
...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी राहत दी है। सरकार ने अक्टूबर 2025 का वेतन अग्रिम रूप से भुगतान करने का निर्णय लिया है।

कर्मचारियों को 17 और 18 अक्टूबर को वेतन मिलेगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों और कलेक्टरों को आधिकारिक आदेश जारी किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर सभी शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को अग्रिम शुभकामनाएं।

उन्होंने लिखा, आपके परिश्रम और समर्पण से ही छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। त्योहार की खुशियों में कोई कमी न रहे, इसी भावना से राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि अक्टूबर माह का वेतन अग्रिम रूप से भुगतान किया जाएगा।

सीएम ने आगे कहा कि उनके लिए शासन केवल एक तंत्र नहीं बल्कि कर्मठ साथियों का परिवार है।

18 अक्टूबर को खुलेंगे कोषालय, ताकि किसी को असुविधा न हो

सरकार ने इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए राज्य के सभी कोषालय और उपकोषालय को 18 अक्टूबर को खुला रखने का आदेश दिया है, जोकि शनिवार का अवकाश दिवस है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को वेतन प्राप्ति में परेशानी न हो, इसलिए यह व्यवस्था की गई है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी, 19 से 21 अक्टूबर तक 22 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में मानसून गुजर जाने के बाद फिलहाल मौसम शुष्क था, लेकिन अब मौसम विभाग ने राज्य में फिर से बारिश शुरू होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 अक्टूबर से दक्षिणी छत्तीसगढ़ के जिलों में और 20 अक्टूबर से मध्य व उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का नया दौर शुरू होगा। इस कारण इस बार दीपावली बारिश के बीच मनाई जा सकती है।
69 views • 14 hours ago
Ramakant Shukla
उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में बढ़ी ठंड, सुबह-शाम हल्की सर्दी का हो रहा है अहसास
दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदा होने के बाद अब उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से घटकर लगभग 15 डिग्री तक आ गया है, जिससे ठंडी हवा से सिहरन महसूस हो रही है।
88 views • 2025-10-18
Ramakant Shukla
208 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, सीएम साय बोले – सरकार की पुनर्वास नीति पर जताया भरोसा
राज्य में आज अब तक की सबसे बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ कार्यक्रम के तहत कुल 208 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। उन्होंने इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह सिर्फ बस्तर के लिए नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए महत्वपूर्ण दिन है।
50 views • 2025-10-17
Ramakant Shukla
छुई मिट्टी खदान धंसने से महिला की मौत, एक घायल
बलरामपुर जिले के ककनेसा गांव में शुक्रवार सुबह छुई मिट्टी खदान धंसने से बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी निकालने के दौरान खदान का ऊपरी हिस्सा धंस गया, जिससे दो महिलाएं दब गईं। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, मौके पर मौजूद दो अन्य महिलाएं सुरक्षित बच गईं।
82 views • 2025-10-17
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा सरेंडर, 208 माओवादियों ने 153 हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। राज्य के सबसे संवेदनशील इलाकों – अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर – को अब लाल आतंक से मुक्त घोषित कर दिया गया है। आज शुक्रवार को 208 माओवादियों ने 153 हथियारों के साथ जगदलपुर में आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल हैं। सभी को बसों के जरिए जगदलपुर पुलिस लाइन लाया गया।
108 views • 2025-10-17
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला,कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिलेगा वेतन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी राहत दी है। सरकार ने अक्टूबर 2025 का वेतन अग्रिम रूप से भुगतान करने का निर्णय लिया है।
397 views • 2025-10-17
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सबसे बड़ा सरेंडर, 170 से ज्यादा नक्सली हथियारों के साथ करेंगे आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई को एक बड़ी कामयाबी मिलने जा रही है। राजधानी जगदलपुर में आज 170 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं, जिसे राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण माना जा रहा है।
100 views • 2025-10-17
Ramakant Shukla
'अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर माओवादियों के आतंक से मुक्त', गृह मंत्री अमित शाह ने की घोषणा
चार दशक बाद बस्तर का अबूझमाड़ क्षेत्र माओवादियों से मुक्त हो गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को की। उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर के इलाके अब पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त कर दिए गए हैं। अब केवल दक्षिण बस्तर के कुछ क्षेत्रों में माओवाद का सीमित प्रभाव बचा है, जिसे शीघ्र ही समाप्त कर दिया जाएगा। बीते दो दिनों में अबूझमाड़ क्षेत्र में सक्रिय 190 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।
84 views • 2025-10-17
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ व्यापम ने जारी किया 2026 का परीक्षा कैलेंडर
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, अप्रैल से दिसंबर 2026 तक कुल 31 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यानी हर महीने औसतन तीन या उससे अधिक परीक्षाएं होंगी। इनमें फार्मासिस्ट ग्रेड-2, लैब असिस्टेंट, परिवहन आरक्षक, फायरमैन, प्रयोगशाला परिचारक, सहायक ग्रेड-3, राज्य पात्रता परीक्षा (SET) जैसी महत्वपूर्ण भर्तियां शामिल हैं।
98 views • 2025-10-16
Ramakant Shukla
1.5 करोड़ के इनामी नक्सली भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पोलित ब्यूरो मेंबर मोजुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत 60 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। भूपति बड़े कैडर का नक्सली है। यह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में मोस्ट वांटेड है।
136 views • 2025-10-14
...