दिल्ली विधानसभा का डिजिटल युग में प्रवेश, 500 किलोवाट सौर संयंत्र से होगा हरित ऊर्जा का उत्पादन
दिल्ली विधानसभा बनेगी भारत की पहली पूरी तरह सौर संचालित विधान सभा। डिजिटल बदलाव के साथ 500 kW संयंत्र से हरित ऊर्जा उत्पादन शुरू।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 5 hours ago
51
0
...

दिल्ली विधानसभा में ई-विधान (पेपरलेस) और 500 किलोवाट सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन हुआ। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को किया।दिल्ली विधानसभा इकलौती ऐसी विधानसभा बन गई है, जो सौर ऊर्जा से संचालित होगी। साथ ही दिल्ली विधानसभा अब पूरी तरह से पेपरलेस हो गई है।


यह भविष्य के लिए उठाया गया ऐतिहासिक और निर्णायक कदम है


दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा, ”यह भविष्य के लिए उठाया गया ऐतिहासिक और निर्णायक कदम है। ई-विधान और सौर ऊर्जा का उद्घाटन किया गया है। मात्र 100 दिन में यह दोनों कार्य पूरे किए गए। 27 साल बाद जो बदलाव हुआ, यह सुखद आनंद का क्षण है। लोगों की आकांक्षाओं पर हम खरा उतर रहे हैं। लोकतंत्र के मंदिर में ऐसी शुरुआत हो रही है। यह आवश्यकता पूरे देश में है। दिल्ली विधानसभा उन विधानसभाओं की श्रेणी में आ गई है, जो पेपरलेस होगी। ई-विधान एप्लिकेशन से अब विधानसभा जुड़ गई है।”


4 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है, जो कि पेपरलेस होगा


उन्होंने कहा, “4 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है, जो कि पेपरलेस होगा। ई-विधान एप्लिकेशन से विधानसभा चलेगी। विधानसभा में अब सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल ही होगा। यह संकल्प हम सब ने मिलकर लिया है। विरासत और संकल्प साथ मिलकर चलेंगे। 1911 में विधानसभा बनी थी। यह देश की पहली विधानसभा है। इस विरासत पर हमें गर्व है। इससे संबंधित एक बड़ा आयोजन भी होगा। जल्द ही इसकी घोषणा भी करेंगे।”


विधानसभा के मूल रूप को बिना छेड़छाड़ किए आधुनिक बनाया गया है


कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “बहुत ही कम समय में इसका उद्घाटन हुआ है। असंभव को संभव करके दिखाया है। विधानसभा के मूल रूप को बिना छेड़छाड़ किए आधुनिक बनाया गया है। सोमवार से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है।” उन्होंने कहा, “पहले की सरकार ने यह काम क्यों नहीं किया? शायद उन्हें इसमें कमीशन नहीं दिखा होगा। उनकी हर फाइल में गड़बड़ है। जब से हमारी सरकार बनी है, हमारे विधायक सड़कों पर काम कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
सरकार ने घटाए 35 जरूरी दवाओं के दाम, जनता को बड़ी राहत
केंद्रीय सरकार ने NPPA के आदेश पर 35 आवश्यक दवाओं की कीमतें घटाईं। आम जनता, विशेषतः पुरानी बीमारियों वाले मरीजों को आर्थिक राहत।
60 views • 4 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली विधानसभा का डिजिटल युग में प्रवेश, 500 किलोवाट सौर संयंत्र से होगा हरित ऊर्जा का उत्पादन
दिल्ली विधानसभा बनेगी भारत की पहली पूरी तरह सौर संचालित विधान सभा। डिजिटल बदलाव के साथ 500 kW संयंत्र से हरित ऊर्जा उत्पादन शुरू।
51 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार में शिक्षक बहाली में लागू होगी डोमिसाइल पॉलिसी, सीएम नीतीश कुमार ने की घोषणा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि राज्य में होने वाली शिक्षक बहाली में अब बिहार के मूल निवासियों (Domicile) को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग को संबंधित नियमों में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दे दिया गया है। यह नई व्यवस्था TRE-4 (Teacher Recruitment Exam-4) से लागू की जाएगी।
62 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
शिबू सोरेन के निधन के बाद अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री का हाथ पकड़कर रो दिए CM हेमंत सोरेन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार (4 अगस्त) सुबह निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके निधन के बाद अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल पहुंचे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान हेमंत सोरेन बेहद भावुक हो गए और पीएम मोदी का हाथ पकड़कर रो पड़े।
62 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
6G पर भारत ने तेज की तैयारी, हाईस्पीाड इंटरनेट के लिए उठाया बड़ा कदम
भारत अब 6G तकनीक के लिए तैयार है। टेलीकम्युनिकेशंस स्टैंडर्ड्स डेवलपमेंट सोसाइटी, इंडिया और भारत 6G एलायंस ने इसके डेवलपमेंट में तेजी लाने के लिए हाथ मिलाया है। दोनों संगठन मिलकर 6G के लिए स्टैंडर्ड बनाएंगे।
56 views • 6 hours ago
Richa Gupta
यूपी में भारी बारिश, 1 से 12 तक स्कूलों में छुट्टी
भारी बारिश के चलते यूपी में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित। लखनऊ समेत कई जिलों में बच्चे स्कूल से घर वापस भेजे गए।
68 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
भारतीय सेना पर टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भारतीय सेना पर कथित टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार मिली है। यह मामला 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए उनके एक बयान से जुड़ा है।
49 views • 9 hours ago
Richa Gupta
झारखंड के जननायक शिबू सोरेन के निधन पर देशभर में शोक, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व JMM संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर देशभर में शोक की लहर, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।
83 views • 9 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया दु:ख, हेमंत सोरेन से की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुःख जताया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर संवेदना व्यक्त की।
63 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज इसी अस्पताल में चल रहा था। उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुखद समाचार की पुष्टि की है।
66 views • 11 hours ago
...